आजमगढ़ पहुंची सपा की देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा

Youth India Times
By -
0

पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के नेतृत्व में किया गया जोरदार स्वागत
आज़मगढ़। देश बचाओ देश बनाओ पद यात्रा की अगुवाई कर रहे गाजीपुर के अभिषेक यादव का काफिला जैसे ही आजमगढ़ की सीमा हरैया बाजार पहुचा की मुबारकपुर के विधान सभा के विधायक अखिलेश यादव व पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जनजागरूकता अभियान की पद यात्रा की अगुवाई कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि सरकार के जन विरोधी नीतियों को जन जन तक पहुचाने के लिए ये पद यात्रा चल रही है। यह पद यात्रा नही बल्कि जनांदोलन है। पूरे प्रदेश में जंगल राज चल रहा है।
स्वागत करने वालों में विधानसभा अध्यक्ष शोभनाथ यादव, वीरेंद्र यादव, जियाउल्लाह अंसारी, राजेश यादव, संदीप यादव, जयराम यादव, बहादुर यादव, लालचंद यादव, सना परवीन, अलगू यादव, देवसी यादव, रामचन्द्र, गुल्लू, इंद्रजीत, शमशुद्दीन प्रधान, अच्छे लाल, साँचा प्रधान, लालचंद यादव प्रधान, नन्हकू यादव, रामप्रवेश प्रधान, कैलाश यादव सहित दर्जनों सपाइयों ने पदयात्रियों का स्वागत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)