आजमगढ़: घर के अंदर बेहोश मिली दो महिलाएं

Youth India Times
By -
0


अस्पताल में कराया भर्ती, एक की हालत गंभीर, मेडिकल कालेज रेफर
आजमगढ़। शहर के कालीनगंज मुहल्ले में दो महिलाएं अचेत अवस्था हालत में मिली, स्थानीय लोगों की मदद परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालीनगंज मुहल्ले में रहने वाली दो महिलाओं को घर के अंदर बेहोशी हालत में पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ढेर शाम 2 लोग इन महिलाओं के घर में घुसे थे और कोल्ड्रिंग में कुछ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देने के चर्चा भी है। स्थानीय लोगों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले की हकीकत जानने के लिए पुलिस महिलाओं के होश में आने का इंतजार कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)