आजमगढ़: ग्राम विकास अधिकारी संघ के रमेश सिंह पुनः बनाए गए संरक्षक और दुर्गा प्रसाद राय अध्यक्ष

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़, 13 सितंबर। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की बैठक विकास खण्ड पल्हनी के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में रमेश सिंह को संरक्षक, दुर्गा प्रसाद राय को अध्यक्ष, अखिलेश सिंह पदेन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष सिंह महामंत्री, कविता वर्मा, यशवंत कुमार, मनोज यादव, विंध्यवासिनी उपाध्याय को उपाध्यक्ष, राजेश वर्मा प्रांतीय प्रतिनिधि एवं नवनीत यादव, हेमंत श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री, प्रदीप उपाध्याय कोषाध्यक्ष एवं रामसिंह ऑडिटर चुने गए। वहीं संगठन मंत्री विनीत राय सदर, महेश खरवार फूलपुर, संतोष यादव बूढ़नपुर, रितेश सिंह मेंहनगर, बृजेश राव, आनंद सरोज निजामाबाद, विनोद सरोज मार्टिनगंज, चंद्र प्रजापति लालगंज बनाए गए। नागेंद्र प्रताप सिंह और सत्य प्रकाश सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक का संचालन मनोज कुमार यादव ने किया। तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संरक्षक रमेश सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)