आजमगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रक्तदान शिविर का किया उद्घाटन

Youth India Times
By -
0

117 छात्र-छात्राओं ने किया रक्तदान
आजमगढ़। प्रदेश भाजपा के नव मनोनीत अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह का प्रथम आजमगढ़ आगमन पर ग्राम बिजरवा में शिवालिक आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज पर भव्य स्वागत किया गया। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का जन्मदिन भी है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के 117 यूनिट ब्लड का डोनेशन कर अपनी आस्था पीएम मोदी व भाजपा में व्यक्त करते हुए उनके दीर्घायु व यशस्वी होने की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक व संस्था के चेयरमैन डा० अशोक सिंह ने छात्र-छात्राओं की तरफ से एक ज्ञापन भी प्रदेश अध्यक्ष को सौंप मांग किया कि वर्तमान समय में शिक्षा को आधुनिक बनाने हेतु सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को लैपटाप, टेबलेट, मोबाइल वितरित किया जा रहा है, परन्तु आयुष विधा में छात्र-छात्राओं जैसे की बी०ए०एम०एस०, आयुर्वेदिक नर्सिंग/आयुर्वेदिक फार्मेसी के छात्र/छात्राओं को अभी तक इससे वंचित रखा गया है। इन्हें भी लैपटाप/टेबलेट/ मोबाइल दिलाया जाय। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इसे जल्द ही वितरित कराया जायेगा। कार्यक्रम में गोरखपुर शिक्षण प्रकोष्ठ के सह सहसयोजक मनीष सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन देव त्रिपाठी, डा० रामजी सिंह, डी०के० चौबे, जोमी वर्गीस, अर्पण श्रीवास्तव, श्रीराम, सर्वेश सिंह, आदि जन उपस्थित एवं संदीप सिंह सोनू, अखिलेश सिंह आदि भाजपा जन भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)