आजमगढ़: कांग्रेस की छः दिवसीय पदयात्रा नौ अगस्त से

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के आवाह्न पर भारत जोड़ो अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता आगामी 9 अगस्त से 14 अगस्त तक पूरे देश में छह दिवसीय पदयात्रा निकालेंगे। उक्त आशय की जानकारी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आवाह्न पर पूरे देश में भारत जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में जनपद की सभी दस विधानसभाओं में आपसी प्रेम-सद्भाव और भाईचारा का संदेश देने के उद्देश्य से 9 अगस्त से 14 अगस्त तक 6 दिवसीय पदयात्रा आयोजित की गयी है। पदयात्रा का आरंभ सदर विधानसभा से एवं समापन 14 अगस्त को लालगंज विधानसभा में किया जायेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता ने पदयात्रा के संबंध में विस्तार से बताते हुये कहा 9 अगस्त को जिला मुख्यालय से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। जनपद की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस पदयात्री न्यूनतम 75 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करेंगे। पदयात्रा के दौरान मंहगाई, बेरोजगारी और अग्निपथ जैसी सरकार की जनविरोधी नीतियों के संदर्भ में जनता से सीधा संवाद किया जायेगा और जनता को जागरूक किया जायेगा। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सरकार की जनविरोधी नीतिय एवं महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर संसद से सड़क तक अपनी आवाज बुलंद कर रही है। जिससे सरकार बौखलाहट मे सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग कर पार्टी नेताओं को परेशान कर रही है। इससे कांग्रेस पार्टी झुकने वाली नहीं है। जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)