आजमगढ़ : वायरल वीडियो से फिर शर्मसार हुई भाजपा, देखें वीडियो
By -Youth India Times
Thursday, August 18, 2022
0
नहीं थम रही भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की गुंडई उठ रहे सवालों के बीच भाजपा ने की मामले की जांच कराए जाने की मांग आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। विगत दिनों पार्टी के अंदर चल रहे हो ऊहापोह का वाकया सोशल मीडिया पर साफ देखने को मिला। फिलहाल यह तो पार्टी के अंदर का मामला है। अबकी बार पार्टी के बाहर जनता के बीच भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कारनामे सोशल मीडिया पर तेजी से तैर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने भाजपा को फिर शर्मसार कर दिया। आमजन के बीच चर्चाओं का गुबार उठ रहा है जो इस घटनाक्रम को 'भाजपा की गुंडागर्दी' की संज्ञा दे रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कानून हाथ में लिया जाना सीएम योगी की सुशासन की उम्मीदों पर पानी फेर रहा है।
बताते चलें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भाजपा नेता और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किरायेदारों से जमकर गाली-गलौज करने व मारने पीटने की धमकी दिए जाने की बात कही जा रही है। एक तरफ जहां प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ विपक्षी पार्टियों के निशाने पर हैं, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओ और नेताओं द्वारा की जा रही ऐसी हरकतें 'कोढ़ में खाज' का काम कर रही हैं। पीड़ितों ने यह आरोप लगाया कि जब भाजपा के कार्यकर्ता और नेता ही हमारा उत्पीड़न करेंगे तो हम सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं। भाजपा नेता व कार्यकर्ता जब इस तरह से कानून हाथ में लेते रहेंगे तो आम आदमी का क्या हाल होगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाबा भारतीय जनता पार्टी ने इसकी जांच कराए जाने की बात की है।