आजमगढ़: सठियांव से मुबारकपुर रोडवेज पहुंची तिरंगा यात्रा

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। आज़ादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर विकास खण्ड क्षेत्र सठियांव के परिसर से गुरुवार को अधिकारियों व कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा बाईक रैली निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा सठियांव से शाहगढ होते हुए मुबारकपुर रोडवेज पहुँचा। मुबारकपुर से सठियांव ब्लॉक कार्यालय में आकर सम्पन्न हो गया। यह तिरंगा यात्रा बाइक रैली ग्रामीणों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। भारत माता की जय, वंदेमातरम से ब्लॉक व क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ हेमन्त कुमार सिंह व एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा ने किया।
देश आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ का उत्साह आज़ादी का अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम गुरुवार को विकास खण्ड क्षेत्र सठियांव मुख्यालय से आज़ादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान सफल बनाने के लिए ब्लॉक अधिकारी व कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाल कर क्षेत्र में भ्रमण किया। हर घर तिरंगा फहराने के लिए ग्रामीणों को देश की आज़ादी का संदेश दिया। क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। यह रैली ब्लॉक मुख्यालय से सठियांव चौराहा, शाहगढ होते हुए मुबारकपुर रोडवेज पहुंचा। वही कर्मचारियों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम नारे लगा कर ग्रामीणों को जागरूक किया। मुबारकपुर से ब्लॉक मुख्यालय आकर पुनः सम्पन्न हो गया। इस दौरान एडीओ आइएसबी रमेश चंद सिंह, एडीओ पंचायत सुनील मिश्रा, सचिव रामसिंह, धनंजय राय, मनोज सिंह, राम प्रवेश राम, हरिकेश राय, विनोद यादव, सतीश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, राधेश्याम सिंह, विनोक यादव, अनिल यादव, उदयभान सिंह सहित कर्मचारीगण शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)