भाजपा विधायक की तिरंगा यात्रा में हिस्ट्रीशीटर का उपद्रव

Youth India Times
By -
0

इंस्टाग्राम पर पहले से ही दी थी धमकी, सोशल मीडिया पर साथियों की वायरल
लखनऊ। लखनऊ में तिरंगा यात्रा के दौरान बंगला बजार इलाके में एक हिस्ट्रीशीटर ने पुरानी रंजिश के चलते उपद्रव करा दिया। भाजपा विधायक की तिरंगा रैली में उसके समर्थकों ने दूसरे गुट पर पथराव कर दिया। जिसमें एक युवक घायल हो गया और कई के चोट आई। जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की इसको लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर चेतावनी दे चुका था।
लखनऊ में आजादी के जश्न के मौके पर कैंट के भाजपा विधायक के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। तिरंगा यात्रा के बंगला बाजार में पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही हिस्ट्रीशीटर सानू रावत और आयुष यादव के समर्थक आमने सामने आ गए। जिसके बाद सानू के रावत के साथियों ने लाठी-डंडों और कांच की बोतलों से हमला बोल दिया। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ। पथराव से भगदड़ गई। लोगों ने दुकानों और घरों में घुसकर जान बचाई। जहां भी उपद्रवियों ने तोड़फोड़ कर पथराव किया। डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा जेल में बंद सोनू रावत के गुट ने आयुष के गुट पर हमला किया। मारपीट में रवि घायल हो गया। वहीं दो वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
पुलिस ने आयुष की तहरीर पर सौरभ उर्फ भूरी, फैजान, मंगल रावत, दीलिप, विशाल, आर्यन रावत, बरुन, विपिन कनौजिया, अभिषेक और राहन रंगबाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
आयुष यादव के मुताबिक आशियाना में भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली थी। पार्षद विनोद मौर्य के घर के पास से एकत्र होकर यात्रा सोमवार दोपहर दो बजे के करीब शुरू की। यात्रा के उसरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सोनू के गुट ने हमला कर दिया। लोगों बचने के लिए एक ज्वेलर्स और जनरल स्टोर की दुकान में घुस गए। वहां भी उपद्रवियों ने घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की।
बंगला बाजार में तिरंगा यात्रा में हुई मारपीट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। दो दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने शुरू से सक्रियता दिखाई होती तो यह घटना नहीं होती। घटना के बाद पीड़ित पक्ष से पुलिस की नोकझोक भी हुई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)