पत्नी से पिटे भाजपा नेता पार्टी से किये गये बाहर

Youth India Times
By -
0

प्रेमिका के साथ पकड़े जाने पर वायरल हुआ था वीडियो
कानपुर। कार के अंदर प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थितियों में पकड़े गए भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मंत्री रहे मोहित सोनकर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। आनंदपुरी में उनकी पत्नी ने कार में प्रेमिका के साथ पकड़ने के बाद सड़क पर चप्पलों से पीटा था।
शनिवार रात मोहित सोनकर को उनकी पत्नी ने अपने भाइयों के साथ प्रेमिका के साथ पकड़ा था। इसके बाद मोहित को उनकी पत्नी ने स्वजन के साथ मिलकर चप्पलों से पीटा था। इसका वीडियो भी बनाया गया था। यह मामला थाने तक भी पहुंचा था जिसमें मोहित सोनकर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इस मामले में भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने शनिवार रात से ही क्षेत्रीय और दक्षिण जिला के पदाधिकारियों से जानकारी लेनी शुरू कर दी थी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बीती रात बताया था कि 20 से 25 दिन पहले ही मोहित ने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं रविवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ल मोहित सोनकर को पत्र जारी कर उन्हें पार्टी की मर्यादा के विपरीत अमर्यादित आचरण करने पर पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया। यह पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन, क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष को भी भेजा गया है। मोहित सोनकर के साथ जो महिला थी, वह महिला मोर्चा दक्षिण जिला इकाई में पदाधिकारी हैं लेकिन दक्षिण जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने बताया कि वह पदाधिकारी नहीं हैं। तीन-चार माह पहले उन्हें पदाधिकारी बनाने के लिए सोचा गया था लेकिन बाद में निर्णय टाल दिया गया। वह अभी पार्टी की सदस्य भी नहीं हैं और उन्हें अब सदस्य भी नहीं बनाया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)