आजमगढ़: क्रब से निकाला गया विवाहिता का शव

Youth India Times
By -
0

पांच दिन पूर्व हुई थी मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
आजमगढ़। सरायमीर क्षेत्र के खानकाह गांव में पुलिस ने गुरुवार को तहसीलदार निजामाबाद की उपस्थिति में शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। विवाहिता की पांच दिन पहले संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के माधोपट्टी गांव निवासी जियालाल की बेटी दीपिका की शादी 2021 में सरायमीर थाना क्षेत्र के खानकाह गांव निवासी राम भुवन पुत्र बेचू के साथ हुई थी। प्रसव के दौरान उसकी मौत हो गई थी। दीपिका की मां दुर्गावती ने आरोप लगाया कि शादी के 2 महीने बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को प्रताड़ित करते थे। दीपिका गर्भवती थी उसकी विदाई के लिए कई बार कहीं लेकिन ससुराल वाले विदा नहीं किए। दहेज के लिए प्रसव पीड़ा में हमारी बेटी को मार डाला। पीड़िता की तहरीर पर सरायमीर थाना की पुलिस ने 13 अगस्त को चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्त्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। सीओ फूलपुर गोपाल स्वरूप बाजपेइ, तहसीलदार निजामाबाद राजू कुमार व उप निरीक्षक अशुतोष मिश्र की निगरानी में गुरुवार को शव को कब्र से निकाल कर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)