आजमगढ़: प्रस्तावित नगर पंचायत सठियांव के खिलाफ किसानों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। प्रस्तावित नगर पंचायत सठियाव को नगर पंचायत न बनाने के सम्बन्ध मे ग्रामीण किसानो ने सोमवार को आनलाइन पत्र लिख कर मुख्य मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग कर दिया है। कि प्रस्तावित नगर पंचायत सठियाव को नगर पंचायत का न दिया जाए। प्रस्तावित नगर पंचायत सठियाव को लेकर आपत्तियो को निराकरण कर जिला प्रशासन ने पुनः प्रस्ताव शासन को भेजा। यह खबर जहा राजनीतिक गलियारे मे हलचल मचा दिया वही ग्रामीण किसानों ने अपने आनलाइन भेजे गए पत्र मे मुख्यमन्त्री को लिखा है कि सठियाव मे बस अड्डा, थाना और शहरी सुविधा नही है। भौगोलिक दृष्टि से भी जनसंख्या और क्षेत्र मे सघनता और निकटता भी नही है।
प्रस्तावित गांव भटौरा की दूरी नगर पालिका परिषद मुबारकपुर से दो या तीन किलोमीटर है। इसी तरह प्रस्तावित ग्राम पंचायत पुषड़ा आयमा, पुषड़ा खालसा की दूरी नगर पंचायत जहानागंज से काफी कम है। प्रस्तावित गांव कुकुड़ीपुर की दूरी नगर पालिका परिषद आजमगढ से सात -आठ किलोमीटर है। सठियांव को नगर पंचायत बनाने के लिए जिन ग्यारह ग्राम पंचायतो को शामिल किया गया है। एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक आठ से दस किलोमीटर की दूरी का होना नगर पंचायत की शर्त के विपरीत है। ग्रामीण किसानो को यह भी तर्क है कि कुछ अराजक तत्व है जो अपने निजी स्वार्थ मे सठियाव को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग कर रहे है। नगर पंचायत बनाने का को ठोस कारण नही है। इसलिए सठियाव को नगर पंचायत बनने से गरीब किसानो का नुकसान है। आनलाइन पत्र भेजने वालो मे मुख्य रूप से त्रिपुरारी,कांती देवी, जितेंद्र, अमित राय, सेवाती देवी, धर्मेन्द्र राजभर आदि लोग शामिल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)