आजमगढ़: दुराचार के दो मामलों में तीन गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। निजामाबाद व सरायमीर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता ने बीते 15 जुलाई को क्षेत्र के रामपुर अबू सईद ग्रामवासी विशाल कुमार पुत्र प्यारेलाल, अंकित पुत्र भज्जन तथा रिंकू पुत्र इंद्राज के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा तीनों आरोपियों द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने एवं विरोध करने पर जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की जांच कर रही पुलिस को मंगलवार पर सूचना मिली कि दुष्कर्म आरोपी विशाल कुमार व अंकित दोनों क्षेत्र के शेरपुर तिराहे पर मौजूद हैं। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसी क्रम में सरायमीर थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपित युवक को क्षेत्र के संजरपुर बाजार से गिरफ्तार किया। दुष्कर्म मामले में आरोपी मोहम्मद अतहर पुत्र मुजम्मिल निवासी ग्राम खंडवारी थाना सरायमीर के बारे में उपनिरीक्षक संजय सिंह को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि वह अपने गांव से संजरपुर की ओर जाने वाले नहर मार्ग से जा रहा है। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और आरोपी मो० अतहर को संजरपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)