आजमगढ़ : बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को मारी गोली

Youth India Times
By -
0

बीती रात बाइक से आए दो बदमाशों ने पहले बुलाया बाहर फिर दिया घटना को अंजाम
आजमगढ़। जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को गोली मार दी। घटना बीती रात करीब 9:30 बजे की है। परिजनों ने घायल को सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया है जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार अहरौला क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव में बुधवार की रात करीब 9:30 बजे एक बाइक सवार दो बदमाशों ने आटा चक्की संचालक 50 वर्षीय ब्रह्म देव यादव को गोली मार दिया। घटना के समय वह चक्की चला रहा था। पहले बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को अपने पास बुलाया और गोली मार दी। पैर में गोली लगने से ब्रह्मदेव घायल हो गया । उसे सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गम्भीर देख कर आज़मगढ़ रेफर कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)