आजमगढ़: भव्यता में अव्वल आवक का ग्राम सचिवालय

Youth India Times
By -
0


आजमगढ़। रानी की सराय क्षेत्र के आंवक स्थित ग्राम सचिवालय भवन रविवार को जनता के लिए समर्पित हो गया। शुभारंभ डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने किया। नवनिर्मित भवन की सुविधा पूरे जनपद में एक अलग अंदाज में है। एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को सभी सुविधाएं मिलेगी।
शासन द्वारा हाल ही में ग्राम सचिवालय हेतु धन अधिग्रहित किया गया था। आवंक ग्राम के मुख्य मार्ग से सटे भू भाग में नये ग्राम सचिवालय का निर्माण कराया गया है। 21लाख 71 हजार की लागत से बना सचिवालय भवन पूरे जिले में अपनी सुविधाओं को लेकर नजीर बना है। डेढ़ वर्ष के समयावधि में यह बन कर तैयार हुआ है। सचिवालय के बाबत ग्राम प्रधान जाहिद खां ने बताया कि इसमे सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। लेखपाल. ग्राम प्रधान. सेक्रेटरी के कक्ष अलग अलग है। बैठक कक्ष अलग है। सभी कमरांे में कुर्सियों के साथ ही ग्रामीणों को कागजात के लिए भी कही न जाना पडे कम्प्यूटर कक्ष भी इसी मे है। दीवारो पर रंगरोगन के साथ ही स्वच्छता और शासन की नीतियों को भी बखूबी दिया गया है।
ग्राम प्रधान की देखरेख में बना सचिवालय अपनी सुविधा को लेकर पूरे जिले में नजीर बन गया है। रविवार को आयोजित समारोह मे वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा और विकास खंड अधिकारी आराधना त्रिपाठी ने संयुक्त रुप से किया। अपने संबोधन मे द्वय ने कहा कि इस पंचायत भवन मे ग्रामीणों को सभी सुविधाओं के साथ संवधित अधिकारी भी मौजूद मिलेगी जिससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। ग्राम प्रधान जाहिद के भवन डिजाइन की प्रशंसा कर कहा भवन का निर्माण और सुविधा नजीर है। समाजसेवी मो गालिब शेख, रामचंद्र राम ने भी सुविधाओं को बया किया। मौके पर ग्राम प्रधान राजेश चौहान, डॉक्टर सरवत आलम, शैलेश चौहान, अरविन्द यादव आदि रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)