आजमगढ़: पूर्व सपा विधायक के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Youth India Times
By -
0

कागजों में हेराफेरी कर पोखरी पर कब्जा किये जाने का लगाया आरोप
जमीन मेरी पुश्तैनी, राजनीतिक साजिश के तहत उत्पन्न किया जा विवाद-बृजलाल
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर पर अभिलेखों में हेराफेरी कर जाफरपुर गांव में एक पोखरी पर अवैध तरीके से कब्जा करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसडीएम कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। गामीणों ने अधिकारियों से मांग किया जांच कर पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाय। सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में एक पोखरी है। आरोप है कि जाफरपुर गांव में स्थित पोखरी सैकड़ों वर्ष पूर्व से स्थित है। इस पोखरी में सिघाड़ा बोया जाता था। यही नहीं वर्ष 2010 में मनरेगा के तहत इस पोखरी की खुदाई भी कराई गयी थी। पिछले सप्ताह मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब लेखपाल के साथ पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर पोखरी पर कब्जा करने के लिए पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद उन्हे वापस लौटना पड़ा। जिसके बाद से ग्रामीण पूर्व विधायक पर पोखरी पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर समाजवादी पार्टी सरकार में अभिलेखों में हेराफेरी कर पोखरी पर अपना हक जता रहे है। गांव के प्रधान जगदीश्वर यादव का आरोप है कि पूर्व विधायक उनके गांव की पोखरी जो सैकड़ो वर्षाे से है उस पर अवैध रूप से कब्जा करना चाहते है। इसके लिए वे अभिलेखों में हेराफेरी किये है जबकि वर्ष 2010 में पोखरी में मनरेगा के तहत कार्य भी हुआ था। उनका आरोप है कि अब विधायक दबंगई पर उतर आये है और उसे फंसाने की धमकी दे रहे है। वहीं एसडीएम सदर का कहना है कि ग्रामीणों ने पूर्व विधायक पर पोखरी पर कब्जे करने को लेकर शिकायत की है। मामले की आज जानकारी हुई है। इस प्रकरण की तथ्यात्मक जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। वही मामले में पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर ने नरौली स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर बताया कि 1952 से पोखरी के कागजात उनके पास हैं। पहले पिता चाचा का नाम था अब मेरा नाम है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ओने पौने दाम में यह जमीन मुझसे खरीदना चाह रहा है लेकिन मैं उसे नहीं बेचूंगा। कहा की राजनीतिक साजिश के तहत इसमें विवाद उत्पन्न किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)