आजमगढ़: बलराम, रामआसरे को आजमगढ़ तो चन्द्रदेव राम करैली को मिली मऊ जिले की जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0

समाजवादी पार्टी ने सदस्यता अभियान को गतिशील बनाने के लिए जनपदवार प्रभारियों की सूची जारी की
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी ने लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है। 5 जुलाई को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में इसकी शुरूआत की थी। बुधवार को सभी जिले के प्रभारियों को सूची जारी कर दिया गया है। सपा के संस्थापक सदस्यों में एक पूर्व मंत्री बलराम यादव व पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा को आजमगढ़ जिले का प्रभारी बनाया गया है।

जबकि बसपा से सपा में शामिल पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव करैली का मऊ जिले का प्रभारी बनाया गया है। समाजवादी पार्टी ने सदस्यता अभियान को गतिशील बनाने के लिए यूपी के सभी जिलों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। जिले के 5 वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारी मिली है। पूर्व सांसद नंद किशोर यादव को जौनपुर तो एमएलसी लाल बिहारी यादव को वाराणसी जिला का प्रभारी बनाया गया है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)