आमजगढ़: घर के बाहर सोई महिला के साथ दुष्कर्म

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात घर के बाहर मच्छरदानी लगाकर सोई महिला के साथ पड़ोसी युवक जबरन दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गया। इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। उधर घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
तरवां थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती है। परिवार के भरणपोषण के लिए उसका पति बाहर रहता है। गुरुवार की रात भोजन के बाद महिला के तीनों बच्चे और पड़ोसी के मकान की छत पर सोने चले गए। पीड़ित महिला घर के बाहर चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सोई थी। आरोप है कि देर रात गांव का ही एक युवक महिला के मच्छरदानी में घुसकर जानमाल की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और फरार हो गया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित महिला ने आपबीती गांव के लोगों को बताई। घटना की जानकारी मुकामी थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने महिला पुलिस अभिरक्षा में पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल के लिए रवाना किया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)