आजमगढ़: उपचुनाव में दुःशासन की भूमिका में दिखे सपाई-ध्रुव सिंह

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। लोकसभा उपचुनाव में गुरुवार को मतदान के समय केसरिया साड़ी पहन कर चुनावी ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारी (बीएलओ) की प्रशासन से शिकायत कर उसे साड़ी बदलने को मजबूर करने वाले सपा के लोगों की भूमिका दुःशासन जैसी नजर आई। उक्त प्रतिक्रिया भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने शुक्रवार को दी।
भाजपा जिला कार्यालय पर मीडिया से मुखातिब जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती को लेकर जिला कार्यालय पर तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के अथक प्रयास से आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को जनता का आशिर्वाद मिल चुका है और परिणाम हमारे पक्ष में है। वोटिंग के दौरान एक महिला बीएलओ जिसने केसरिया साड़ी पहनी थी, सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर दबाव बनाया और उस महिला बीएलओ को साड़ी बदलने पर मजबूर किया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि महिला हमारे लिए देवी का स्वरूप है । सपा के लोग दुष्शासन की भूमिका निभा रहे हैं और नारी शक्ति को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)