गोद में सोती रही बेटी, मां की गोली मारकर हत्या

Youth India Times
By -
0

महिला के सिर में तमंचा सटाकर मारी गोली, चेहरे पर चादर डालकर हत्यारा फरार
मेरठ। मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके में मंगलवार सुबह 30 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला किराए के घर में रह रही थी। पड़ोसी जब पहुंचे तो 7 साल की बेटी अपनी मरी हुई मां की गोद में सोई थी। हत्यारे ने महिला के सिर में सटाकर गोली मारी, उसके बाद महिला के ऊपर चादर ढक दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। लिसाड़ीगेट के श्यामनगर की साएमा (30 साल) की शादी 2014 में सद्दीकनगर के शहजाद के साथ हुई थी। एक साल पहले महिला का अपने पति से तलाक हो गया था। महिला की 7 साल की बेटी लायरा है। पिछले कुछ समय से महिला अपनी मां सायरा के साथ श्यामनगर में हाजी शौकत के यहां किराए पर रह रही थी। दो दिन पहले महिला की मां अपने घर चली गई। मंगलवार सुबह साढ़े 6 बजे उसके सिर में सटाकर गोली मारी गई।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट उत्तम सिंह राठौर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे। सीओ ने कहा, सी मकान में किराए पर रहने वाली महिला ने बताया कि महिला की 7 साल की बेटी लायरा अपनी मां की गोद में सोई हुई थी। बेटी को पता तक नहीं चला की जिस मां के पास व सोई हुई है उसकी मौत हो चुकी है। हाजी शौकत के दो मंजिला मकान में पांच लोग किराए पर रहते हैं। महिला का शव कमरे से सटे बरामदे में चारपाई पर पड़ा मिला, एक पैर चारपाई से जमीन की तरफ लटका हुआ था। चारपाई पर ही महिला की बेटी भी सोई हुई थी। सिर खून से लथपथ था। कमरे में फर्श पर खून ही खून बिखरा था। पुलिस का मानना है कि हत्या रात की नहीं, सुबह की है। फॉरेंसिक टीम ने सुबह ही हत्या होना अफसरों को बताया है। महिला का भाई फरमान फल बेचने का काम करता है। सुबह वह पहुंचा जहां से उसे फल ठेले पर ले जाने थे तो उसने देखा कि बहन को गोली मार दी गई। पुलिस ने महिला के पहले पति के यहां भी दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि नजदीकी ने ही महिला की हत्या की है। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि जिस मकान में महिला की हत्या की गई है। इसी मकान में किराए पर बबलू भी रहता था। सुबह साढ़े 4 बजे तक बबलू अपने कमरे में था। सुबह जब महिला की हत्या के बाद पड़ोसियों ने देखा तो बबलू अपना सामान लेकर मकान खाली कर फरार मिला। ऐसे में पुलिस बबलू को भी संदिग्ध मान रही है। सीओ का कहना है कि महिला की हत्या को लेकर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट जांच कर रही है। पड़ोसी किराएदार भी संदिग्ध है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर देगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)