आजमगढ़: जिले के कलाकारों ने किया भाजपा प्रत्याशी का समर्थन
By -Youth India Times
Friday, June 17, 2022
0
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’ आजमगढ़। संगीत की विधा से जुड़े जनपद के कलाकारों ने लोकसभा उपचुनाव में सदर सीट से भाग्य आजमा रहे भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को कलाकारों ने मोहम्मदपुर ब्लाक से बाइक जुलूस निकालकर सदर लोकसभा क्षेत्र में लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। स्वावलंबी कलाकार सेवा समिति के बैनर तले समिति के अध्यक्ष उमेश सिंह राठौर की अगुवाई में संगीत कलाकारों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए बाइक जुलूस निकाला। इस दौरान कलाकारों ने लोकसभा क्षेत्र में भ्रमण कर गांव-गांव लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। तत्पश्चात कलाकार बंधु जिला मुख्यालय पर सिधारी स्थित भाजपा प्रत्याशी के केंद्रीय कार्यालय पर उनसे मिलकर अपनी विधा से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। भाजपा प्रत्याशी ने कलाकारों को समय निकालकर उनकी समस्या को उचित फोरम पर रखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इंद्रदेव गुप्ता, राज अहमद, राज तुषार सिंह समेत तमाम कलाकार उपस्थित रहे।