आजमगढ़: भूमि विवाद में हुई फायरिंग, एक को लगी गोली

Youth India Times
By -
0

कई घायल, मौके पर पहुंची पुलिस
आजमगढ़। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गये। इस दौरान जमकर मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लग गयी। मामला फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटकोहिया ग्राम का है। मारपीट में कई लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षण ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटकोहिया में सुबह आठ बजे पुराने भूमि सम्बन्धी विवाद में दो चचेरे भाईयों में गाली गुप्ता होते होते मारपीट शुरु हो गयी। इस दौरान एक पक्ष द्वारा गोली चलाए जाने से एक व्यक्ति गोली के छर्रे जख्मी शेष लाठी डंडा रॉड के प्रयोग से घायल है। गोली लगने से घायल प्रभाकर यादव 52 पुत्र रामपति यादव जिला अस्पताल के लिए रेफर अन्य राम प्रकाश 55 पुत्र रामपति यादव धीरज 22 पुत्र राम प्रकाश सुनीता 36 पत्नी सुरेन्द परानापुर आज़मगढ़ जो अपनी बहन के घर आई थी बीच बचाव करने मे वह भी घायल हो गयी। घायलों का इलाज स्वास्थ केन्द्र पर चल रहा। गोली चलने की खबर प्राप्त के बाद थाना प्रभारी अनिल सिह भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज अभियुक्तों की धर पकड़ में लग गए वही गोली चलाने वाला व्यक्ति गांव छोड़ भाग गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)