आजमगढ़: जिला कारागार में चला सघन तलाशी अभियान

Youth India Times
By -
0

आपत्तिजनक वस्तु न मिलने पर जेल प्रशासन ने ली राहत की सांस
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में शनिवार को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल की बैरकों में चलाए गए सघन तलाशी अभियान में कोई आपत्तिजनक वस्तु न मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जहां संतोष व्यक्त किया वहीं जेल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली।
जिला कारागार परिसर में शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों का काफिले की धमक सुन जेल के अंदर अफरातफरी मच गई। पुलिस बल के साथ पहुंचे डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर बैरकों की सघन तलाशी ली गई। हालांकि इस दौरान टीम को कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों की निगरानी में पुरूष व महिला बैरक, भोजनालय, अस्पताल आदि का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने जेल में निरुद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं के बाबत जानकारी ली। साथ ही जेल के अधिकारियों से भी बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की गई। सबकुछ सामान्य मिलने पर अधिकारी द्वय ने संतोष जाहिर किया। प्रशासनिक अधिकारियों की जेल से रवानगी के बाद जेल अधिकारियों ने राहत महसूस किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)