दरोगा ने सिपाही की पत्नी का किया रेप

Youth India Times
By -
0

झांसी। झांसी जिले के नवाबाद थाने में तैनात दरोगा अभिषेक पोरवाल बचपन के प्यार के चक्कर में बुरी तरह से फंस गया है। सिपाही की पत्नी से रेप करने के मामले में दरोगा पर मुकदमा दर्ज हुआ है। ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी दरोगा के खिलाफ पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन उसने शादी की बात कहकर मुकदमे को खत्म करा लिया था। पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को फिर से आरोपी दरोगा पर रेप और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पहली बार दर्ज हुए मुकदमे के बाद से ही दरोगा सस्पेंड चल रहा है। बता दें कि महिला को दरोगा बार-बार झांसे में इसलिए ले पाया क्योंकि दोनों के बीच पढ़ाई के समय से दोस्ती है।
दारोगा अभिषेक पोरवाल और पीड़िता कानपुर के रहने वाले हैं। दोनों पड़ोसी थे। धीरे-धीरे इनके बीच प्यार हो गया। साल 2017 में अभिषेक का दरोगा में चयन हो गया। पोस्टिंग झांसी मिली। उधर, पीड़िता की शादी भी झांसी में ही तैनात सिपाही के साथ हो गई। 2017 में चयन होने के बाद झांसी पोस्टिंग हो गई थी। 
शादी के बाद महिला अपने सिपाही पति के साथ झांसी आकर रहने लगी। यहां आने के बाद दरोगा ने उससे फिर से मिलना जुलना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि, अभिषेक ने उससे शादी करने का वादा किया। इसलिए वह पति को तलाक देने को राजी हुई थी। शारीरिक संबंध बना लेने के बाद दरोगा ने शादी करने से मना कर दिया। प्यार में मिले धोखे के बाद पीड़िता ने दरोगा अभिषेक के खिलाफ महिला थाने में 9 अप्रैल को आईपीसी की धारा 354, 323, 504 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। दरोगा को इस केस से निकलना था इसलिए उसने पीड़िता से माफी मांगी और शादी करने की बात कही। महिला एक बार फिर उसके झांसे में आ गई। केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई। दरोगा ने जब खुद को सुरक्षित महसूस किया तो उसने फिर से महिला से दूरियां बनानी शुरू कर दी। शादी की बात पूछने पर साफ मुकर गया। 
पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने बहाने से उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। उसे भूल जाने को कहा। अब दरोगा के रवैये से परेशान महिला ने एसएसपी शिवहरि मीणा के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र के मुताबिक, आरोपी दरोगा अभिषेक पोरवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323, 504 समेत 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दरोगा को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)