आज़मगढ़ : तो हिंदू मुस्लिम सभी होंगे बर्बाद

Youth India Times
By -
0

महाराष्ट्र सपा अध्यक्ष अबु आसिम ने सरकार और आरएसएस पर जमकर बोला हमला
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबु आसिम का रविवार को सठियांव में मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव ने स्वागत किया। सपा नेता ने सरकार और आरएसएस पर जमकर हमला बोलते हुए नफरत फैलाने और देश को तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश को बचाना है तो जागना होगा।
महाराष्ट्र के सपा नेता अबु आसिम मऊ जनपद के बन्दीकला गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे।सठियांव पहुंचने पर दिन लगभग साढ़े ग्यारह बजे विधायक अखिलेश यादव व समर्थकों ने सपा कार्यालय में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के अध्यक्ष अबु आसिम ने कहा कि आरएसएस के लोग मुसलमान को बदनाम कर नफरत फैला रहे हैं। देश को तबाह बर्बाद करने का आरोप मुसलमानों पर लगा रहे हैं तथा इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है। देश को तोड़ने के लिए नफ़रत फैला रहे है। देश को बचाने के लिए नफरत नहीं अमन, चैन, भाईचारा की जरूरत है। देश टूटेगा तो हिन्दू-मुसलमान सभी लोग बर्बाद होगें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मोदी और अमित शाह, अम्बानी, अडानी को आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि देश में हालात ठीक नहीं है। चौपाल लगाकर देशवासियों को जगाने की जरूरत है। मैं नहीं अर्थशास्त्रियो का कहना है कि देश में श्रीलंका जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। इसलिए देश को बचाना है। आगामी लोकसभा के मध्यावधि चुनाव के बारे में पूछने पर टालते कहा कि मेरी कुछ कहने की हैसियत नहीं है, इसके बारे हमारे मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी बता सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)