आजमगढ़: कचहरी के बाहर महिलाओं पर टूट पड़े ‘महाशय’

Youth India Times
By -
0


पति को छः साल से ढूढ रही महिला पर नहीं आई दया
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महिला सशक्तीकरण को दिखा रहा आईना

आजमगढ़। जनपद के दीवानी कचहरी के बाहर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं को पीटते हुए साफ तौर देखा जा सकता है। इस बीच एक व्यक्ति बीच बचाव भी कर रहा है। ड्यूटी पर लगे होमगार्ड द्वारा बीच-बचाव भी किया जा रहा है लेकिन आक्रोशित महाशय आपे से बाहर होकर बार-बार हमलावर हो जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस वीडियो की यह बात सामने छनकर आई है। वीडियो में दिख रही युवती जिसकी शादी आज के छः वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति उसे छोड़कर चला गया। काफी खोजबीन पर भी उसका पता नहीं चला। इस बीच उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया, जिसकी उम्र करीब 5 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला के पति ने दूसरी शादी कर ली है। इस बीच किन्ही सूत्रों से यह पता चला कि वह व्यक्ति दीवानी कचहरी में आया हुआ है। जब उक्त विवाहिता अपनी बच्ची के साथ दीवानी कचहरी पहुँची तो उसके पति के साथ रहे एक व्यक्ति ने इन महिलाओं पर हमला बोल दिया। जिसका वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बना लिया गया। उक्त वीडियो में यह भी कहते हुए सुना जा रहा है कि उसने अगर दूसरी शादी कर ली थी तो इस युवती और उसकी बच्ची का क्या होगा। सोशल मीडिया वायरल हो रहा यह वीडियो महिला सशक्तीकरण को आईना दिखा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)