आजमगढ़: ‘अखिलेश’ ही हैं भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली पसंद

Youth India Times
By -
0

उपचुनाव की घोषणा के बाद जनपद की राजनीति में बढ़ी हलचल
आजमगढ़। आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा के बाद जनपद की राजनीतिक हलचलें बढ़ गयी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उनकी पहली पसंद के रूप में अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू का नाम प्रबलता से सामने आ रहा है। बता दें कि बीते 2022 के विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू ने सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव को चुनाव में काफी नजदीकी टक्कर दी थी। अखिलेश मिश्र चुनाव हार गये लेकिन भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से पुनः सत्ता में वापस आ गयी। भाजपा सरकार बनने के बाद से ही जिले के कार्यकर्ताओं के बीच एक मांग उठने लगी जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई कि अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू को सरकार में किसी भी तरह शामिल करते हुए उन्हें बड़ा पद दिया जाय। जिससे कि वह जिले के विकास में अपनी भूमिका निभा सके। आज जब आजमगढ़ सदर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया तो भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच फिर अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू टिकट के दावेदारी के रूप में पहली पंसद के रूप में सामने आ रहे हैं। फिलहाल भाजपा और सपा ने अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। बसपा से पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली प्रत्याशी के रूप में पार्टी द्वारा घोषित किये जा चुके हैं।

बता दें कि 2019 में सपा-बसपा के गठबन्धन पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सदर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को अपना प्रत्याशी बनाया था। यह चुनाव सपा मुखिया अखिलेश यादव भारी मतों से जीते थे। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ को 2 लाख 59 हजार मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है। अखिलेश को कुल 6 लाख 19 हजार 594 वोट मिले, जबकि निरहुआ के खाते में 3 लाख 60 हजार 255 वोट आए। 2022 में विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव जीतने के बाद आजमगढ़ लोकसभा सदर की सीट से इस्तीफा दे दिया गया। इस सीट पर चुनाव के लिए आयोग द्वारा 23 जून की तिथि निर्धारित की गयी है। परिणाम 26 जनू को आयेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)