जब महिला ने थाने में कहा; किस-किस को अपना पति बनाऊं

Youth India Times
By -
0

अपनी पीड़ा बताते हुए फफक पड़ी थाने पहुंची महिला
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के थाना जसराना में महिला उत्पीड़न का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां थाने में एक महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पहले पति की मौत के बाद उसकी शादी देवर से करा दी गई। उसकी मौत के बाद दूसरा देवर शादी का दबाव बना रहा है। साहब, आखिर मैं किस-किस को अपना पति बनाऊं। अपनी पीड़ा बताते हुए महिला फफक पड़ी।
कोतवाली पहुंची पीड़ित महिला ने बताया कि 13 वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई थी। उसके बाद समाज और परिवार के लोगों ने उसकी शादी पति के छोटे भाई से करवा दी। तब से अब तक वह उसके साथ रह रही थी। उसके पास पहले पति से दो संतानें और दूसरे पति से एक संतान है। कुछ दिन पहले उसके दूसरे पति की भी मौत हो गई। जिससे महिला पर फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)