रातभर पत्नी के शव के पास बैठा रहा पति

Youth India Times
By -
0


झांसी। झांसी के बिजौली में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। जिस कमरे में वह पति के साथ सो रही थी, उसी में वह फंदे पर लटकी मिली है। मौत के बाद पति रातभर पत्नी के शव के पास बैठा रहा। पिता का आरोप है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या हुई है। वहीं, प्रेम नगर थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि घरेलू कलह के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। शाम तक पोस्टमार्टम होगा।
झांसी के सिमरा गांव निवासी मंगल पाल ने बताया कि बेटी सपना (21) की शादी करीब ढाई साल पहले मथुरापुरा गांव निवासी राहुल पुत्र हन्नू के साथ की थी। शादी में करीब डेढ़ लाख रुपए खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले पलंग, सोफा, अलमारी, कूलर आदि की डिमांड कर रहे थे। गरीब होने के कारण वह मांग पूरी नहीं कर पाया। सपना और उसका पति राहुल करीब एक साल से बिजौली में किराए के कमरे में रह रहे थे। पति क्रेशर पर काम करता था। मंगल पाल का कहना है कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे दामाद के फोन करने पर वह बिजौली पहुंचे तो बेटी का शव जमीन पर पड़ा था। गले में निशान बने हुए थे। पूछताछ करने पर दामाद ने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे वह काम से लौटा था। लौटने के बाद उसका सपना के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह कमरे में सो गया। थोड़ी देर बाद जगा तो सपना फंदे पर लटकी थी। तब उसने शव को नीचे उतार लिया। इसके बाद रातभर वह शव के पास बैठा रहा। सुबह उसने लोगों को जानकारी दी। सपना का कोई बच्चा नहीं था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)