आजमगढ़: घर में घुसकर गर्भवती महिला को मारी गोली

Youth India Times
By -
0

महिला समेत पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
महाराजगंज क्षेत्र के अराजी अमानी गांव की घटना
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’

आजमगढ़। महाराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव में रविवार की देर रात 3-4 की संख्या में आए हमलावरों ने घर के बरामदे में सो रही गर्भवती महिला की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक गांव के लोग मौके पर जुटते हमलावर रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में मृत महिला के पति ने गांव की महिला समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है।

महाराजगंज क्षेत्र के अराजी अमानी ग्राम निवासी रामजी यादव की गांव के कुछ लोगों से भूमि विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी के चलते करीब आठ दिन पूर्व बीते 21 मई की रात रामजी यादव को गोली मारी गई थी। ईलाज के बाद घर आ गए, जहां अभी उनका उपचार चल रहा था। रविवार की रात रामजी के पुत्र संतविजय की गर्भवती पत्नी अंतिमा घर के बरामदे में सोई हुई थी। फिर रात करीब 2 बजे चार की संख्या में आए हथियारबंद लोग घर में घुस गए और बरामदे में चारपाई पर सोई अंतिमा को गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग जगे और उनके शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल महिला को आनन-फानन सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मृतका के पति का कहना है कि हमलावर मुझे मारने के इरादे से आए थे और गलतफहमी से पत्नी उनका निशाना बन गई। संतविजय का यह भी आरोप है कि इस घटना में गांव की एक महिला का भी हाथ है। वही हमलावरों को परिवार के बारे में पल-पल की जानकारी दे रही थी। मृतका के पति संतविजय की तहरीर पर महाराजगंज थाने में गांव के तहसीलदार यादव, चंद्रशेखर यादव, उपेंद्र यादव, मोहम्मद ताहा तथा शीला देवी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)