पुलिस पर पथराव, फायरिंग कर आरोपी सपा नेता को छुड़ा ले गए ग्रामीण

Youth India Times
By -
0

दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी घायल
एटा। एटा में पुलिस पर पथराव, फ़ायरिंग करते हुए ग्रामीण पॉक्सो के आरोपी को सपा नेता को छुड़ा ले गए। पथराव, हमले में दरोगा सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। फायरिंग होती देख पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी पर अन्य पुलिस बल पहुंचा। अन्य पुलिस बल के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। मामले में दरोगा ने दस नामजद सहित पच्चीस आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना मिरहची में तैनात दरोगा देवेंद्र सिंह, हमराह सिपाही राहुल कुंतल, निखिल भाटी, आशीष चौधरी, राहुल कुमार, एक अन्य सिपाही ने शनिवार रात को गांव नगला जवाहरी में दबिश दी। दबिश के दौरान घर से पॉक्सो एक्ट का आरोपी छोटे पुत्र फौजदार निवासी नगला जवाहरी को पकड़ लिया। आरोपी ने चीख-पुकार मचा दी। अन्य ग्रामीण पहुंच गए। पुलिस को देख पथराव, फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस पर हमला करते हुए आरोपी को छुड़ा ले गए।
फायरिंग होती देख पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। जानकारी पर गांव में अन्य पुलिस फोर्स पहुंचा। सभी आरोपी मौके से भाग निकले। हमले में दरोगा देवेंद्र सिंह, पांच सिपाही घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र मिरहची में भर्ती कराया गया है। दरोगा ने दस नामजद, पंद्रह अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)