आजमगढ़ : गैस सिलेंडर के रिसाव के चलते लगी आग, आधा दर्जन झुलसे

Youth India Times
By -
0

गंभीर अवस्था में झुलसे हुए लोगों को हायर सेंटर के लिए किया गया रिफर
बरदह थाना क्षेत्र के सैयद बहाउद्दीनपुर गांव में सुबह 5:00 बजे के करीब हुई घटना
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सैय्यद बहाउद्दीनपुर गांव में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे गैस सिलेंडर के रिसाव के चलते आग लगने से परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा सदस्य झुलस गये। झुलसे लोगों को मार्टीनगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर देख सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। सभी का जौनपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग लगने से झुलसने वालों में सोफिया (60) पत्नी हनीफ, तरन्नुम (50) पत्नी नौशाद, इकरा (8) पुत्री जोया, और पुत्र तौफीक (12) , अब्दुर्रहमान (22) पुत्र बिस्मिल्लाह, लाडली (34) पुत्री बिस्मिल्लाह शामिल हैं। बताते हैं कि शनिवार की सुबह करीब पांच बजे परिवार के सदस्य जगे और परिवार की महिला चाय बनाने के लिए गैस जलाने पहुंची। उसने जैसे ही माचिस की तिली जलाई सिलेंडर से रिसाव के चलते रसोईघर में फैली गैस की वजह से आग लग गयी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक परिवार के आधा दर्जन लोग झुलस गये थे। गांव वालों की मदद से सभी को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने सभी को रेफर कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)