आजमगढ़: कम्पोजिट विद्यालय से चार पंखा खोल ले गये चोर

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-अंजनी राय
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय व्यवहरा से बीती रात चार पंखा गायब हो गया। सोमवार की रात कम्पोजिट विद्यालय व्यवहरा पर चोरों ने छत में लगे चार पंखा खोल ले गए। मंगलवार को सुबह विद्यालय जब खुला तो विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय प्रताप सिंह ने देखा कि ताला टूटा हुआ है और छत के पंखे नहीं हैं। प्रधानाध्यापक द्वारा पल्हना पुलिस चौकी को सूचना दी गई। उदय प्रताप सिंह ने बताया कि इससे पहले भी चोरों द्वारा कई बार चोरी की गई है जिसमें सिलेंडर, पंखा चुरा ले गए थे। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)