आजमगढ़: बसपा प्रत्याशी व पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश यादव भाजपा में हुए शामिल

Youth India Times
By -
0

रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह ‘लल्ला’
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह की उपस्थिति में गोपालपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी रहे व बिलरियागंज के पूर्व प्रमुख रमेश यादव ने सैकड़ों समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो गए। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद पूर्व प्रमुख रमेश यादव ने वादा किया कि एमएलसी के चुनाव में पूर्व विधायक अरुण कांत यादव को पूरे दमखम के साथ जिताने का प्रयास करूंगा। बता दें कि इसके पूर्व बिलरियागंज ब्लाक के पूर्व प्रमुख रमेश यादव गोपालपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। इस समय उनकी पत्नी बिलरियागंज ब्लाक प्रमुख पद पर आसीन हैं। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि रमेश यादव के भाजपा में शामिल होने से जिले में भाजपा काफी मजबूत होगी और विधानपरिषद चुनाव में भाजपा काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। कामेश्वर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। इस दौरान भाजपा की सदस्यता लेने वाले बिलरियागंज के पूर्व प्रधान संघ के अध्यक्ष श्रीराम यादव, मोहम्मदपुर के प्रधान इसरार अहमद सहित बसपा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व विधायक वन्दना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, पूर्व सांसद नीलम सोनकर, अखिलेश मिश्र उर्फ गुड्डू, सत्येंद्र राय, पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, पूर्व विधायक व एमएलसी प्रत्याशी अरुणकांत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)