आजमगढ़: चीनी मिल के उप प्रबन्धक की हृदय गति रूकने से मौत

Youth India Times
By -
0

चीनी मिल सठियांव परिवार व किसानों में शोक व्याप्त
आजमगढ़। चीनी मिल सठियांव के उप प्रबंधक नरेन्द्र कुमार  की गुरूवार की सुबह करीब 9 बजे हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गयी। उनके निधन की सूचना मिलते ही चीनी मिल परिवार सहित किसानों शोक व्याप्त हो गया। चीनी मिल में एक शोक सभा आयोजन कर मृतक की आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

बता दें कि चीनी मिल सठियांव उप प्रबंधक नरेन्द्र कुमार चीनी मिल सेवारत थे। वह कुछ दिनों से छुट्टी लेकर अपने घर वाराणसी गए हुए थे, घर से आजमगढ़ वापस आते समय सठियांव चौराहे के पास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन कोई सुधार न होने जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से चीनी मिल सठियांव परिवार व किसानों में शोक व्याप्त हो गया। शोक चीनी मिल प्रशासनिक कार्यालय के सामने एक शोक सभा का आयोजन कर मृतक की आत्मा के शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोक सभा में जीएम लालता प्रसाद सोनकर, उप सभापति पराग यादव, पूर्व उपसभापति आनन्द उपाध्याय, कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय, रामदरश यादव, राम अवध यादव, वैष्णव तिवारी, बीके मिश्रा, रविन्द्र सिंह, मायाराम यादव, स्वपनिल, सौरभ, बिन्दू पटेल, विनोद यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)