आजमगढ़: मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को वादिनी द्वारा रानी की सराय थाने में तहरीर दी गई कि उसकी 3 वर्षीय नाबालिक पुत्री के साथ ग्राम चकवारा थाना रानी की सराय निवासी मनीष मौर्य पुत्र उमेश मौर्य ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उक्त अभियुक्त को थाना क्षेत्र के सहिगड़ा अष्टभुजा राधेकृष्ण मंदिर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इस दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया गया, आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में अभियुक्त घायल हो गया। पुलिस ने अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)