आजमगढ़: आमने-सामने आया भाजपा और कांग्रेस रोड शो

Youth India Times
By -
0

कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी
पुलिस ने ह्यूमन चेन बना कर किया अलग
आजमगढ़। जनपद में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 5 मार्च को सभी राजनीतिक दलों ने अपनी सारी ताकत सड़क पर झोंक दी थी। आजमगढ़ शहर की बात करें तो यहां से कांग्रेस और भाजपा का रोड शो आयोजित होना था तो वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का शहर के सटे हुए एक मैदान में कार्यक्रम था। इसलिए रोड पर भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। खास बात रही थी भाजपा का रोड शो जजी मैदान से सिविल लाइन होते हुए शहर के घनी आबादी के इलाकों में जाना था तो वहीं कांग्रेस का भी अपने केंद्रीय कार्यालय से सिविल लाइन से रोड शो निकल कर उसी मार्ग से शहर के बीच जाना था। भाजपा का रोड शो सुबह ही करीब 11.30 बजे निकलना था लेकिन निरहुआ के इंतजार में देर होती गई। उधर कांग्रेस के रोड शो का समय भी लगभग बराबर हो गया था। एक समय ऐसा आया कि जब भाजपा का रोड शो धीरे-धीरे सिविल लाइंस में अग्रसेन चौराहे तक पहुंचा हुआ था तभी कांग्रेस का रोड शो भी उनके केंद्रीय कार्यालय से निकल गया था दोनों कार्यकर्ता आमने सामने आ गए थे और जमकर नारेबाजी हो रही थी। लेकिन शहर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने अग्रसेन चौराहे के समीप ह्यूमेन चेन बनाकर दोनों जुलूस को अलग रखा और धीरे-धीरे कांग्रेस के रोड शो को पहले जाने दिया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)