आज़मगढ़: लेखपाल दंपती हत्याकांड में शामिल थी बहू

Youth India Times
By -
0


विवेचना के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र के खरिहानी दुर्गा मंदिर के पास से लेखपाल दंपती हत्याकांड की आरोपित बहू को गिरफ्तार किया है। वह हत्या की साजिश में न्यायालय से जमानत पर थी। पुलिस की विवेचना में हत्या में भी इसका नाम प्रकाश में आया।
28 नवंबर 2021 की रात को लेखपाल रामनगीना राम व मंशा देवी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे उदय प्रताप उर्फ प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय पुलिस ने मृतक दंपती की बहू को साजिशकर्ता में गिरफ्तार का न्यायालय भेजा था। उसके बाद वह जमानत पर रिहा हो गई थी। पुलिस विवेचना में 10 दिसंबर 2021 को आरोपित पंकज यादव निवासी कोठिया थाना रानी की सराय तथा ज्योति पत्नी कौशल प्रताप निवासी पित्थौरपुर समेत 12 का नाम प्रकाश में आया था। थानाध्यक्ष तरवां रत्नेश कुमार दूबे ने आरोपित लेखपाल दंपती की बहू ज्योति को खरिहानी दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना के पीछे आरोपित पंकज यादव से प्रेम प्रपंच बताया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)