आजमगढ़ : पोखरे में उतराया मिला लापता युवक का शव

Youth India Times
By -
0

2 दिन पूर्व टहलने के लिए निकला था घर से, 12 मई को होने थी शादी
रिपोर्ट-वेद प्रकाश सिंह 'लल्ला'
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के असोना गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुए 29 वर्षीय युवक का शव सोमवार की सुबह गांव के ही पोखरे में उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार असोना गांव निवासी अखिलेश यादव (29) पुत्र सिधारी यादव बीते शुक्रवार की सुबह रोज की भांति घर से टहलने के लिए निकला था। काफी देर बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों में बेचैनी बढ़ने लगी। दोपहर बाद परिवार के लोग आसपास के गांवों के साथ ही रिश्तेदारी में भी अखिलेश की तलाश किए लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार को सुबह गांव के कुछ लड़के घर से 500 मीटर की दूरी पर हाईवे के समीप स्थित पोखरे में मछली मारने को गए थे। वहां पोखरे के पानी में उतराया हुआ शव देख लड़कों ने इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। सूचना पाकर अखिलेश के परिजन भी आशंकावश मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त अखिलेश यादव के रूप में हुई और वहां मौजूद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे दुखद बात यह कि परिवार वालों ने मृतक अखिलेश की शादी आगामी 12 मई को तय कर रखा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)