आजमगढ़: कांग्रेस ने जारी की 9 और स्टार प्रचारकों की सूची

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों से आ रहे उत्साहजनक खबरों के बीच प्रत्याशियों के मांग पर 2022 विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रचार के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की सहमति पर कार्यकारी अध्यक्ष रमेश राजभर ने 9 और स्टार प्रचारकों की नियुक्ति की है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए आजमगढ़ कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा पूर्व में जिला स्तरीय स्टार प्रचारकों की सूची में और 9 स्टार प्रचारको की वृद्धि की गई है। अब स्टार प्रचारकों की संख्या 30 हो गयी है जारी दूसरी सूची के अनुसार चंद्रपाल सिंह यादव, मुन्नू मौर्य, कैप्टन अशोक वर्मा, मंतराज यादव, सीमा भारती, रामानंद सागर, रामकुवर प्रजापति, सुनील सैनी, ओम प्रकाश यादव स्टार प्रचारक बनाए गये हैं जो जनपद के सभी विधानसभाओं में आवश्यकतानुसार प्रचार प्रसार करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)