मऊ: भाजपा ने 10 पदाधिकारियों को पार्टी से किया बाहर

Youth India Times
By -
0


रिपोर्ट-राहुल पाण्डेय
मऊ। भाजपा ने मधुबन विधानसभा क्षेत्र मे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध प्रचार करने पर पदाधिकारियों सहित10 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बार प्रदेश महामंत्री मुख्यालय गोबिंद नारायण शुक्ला की और से पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी गई। जिसमें उल्लेख किया गया है कि विधान सभा- 353 मधुबन में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी एवं पार्टी के विरोध में दूसरे दलों का प्रचार-प्रसार करने की शिकायत प्राप्त हुई । जिसमें राधेश्याम सिंह,जिला महामंत्री भाजपा, बबलू ठठेरा जिला मंत्री, भाजपा, आलोक मल्ल, मनोज गुप्त मण्डल अध्यक्ष, मधुबन,मण्डल अध्यक्ष, फतेहपुर मण्डाव, संजय सिंह, उमेश मौर्य मण्डल अध्यक्ष, दरगाह मण्डल अध्यक्ष बडरांव, आलोक राय मण्डल महामंत्री, बडरांव मण्डल महामंत्री, मधुबन मुन्ना सिंह, कौशल चौहान जिला उपाध्यक्ष, भाजयुमो, अजय यादव भाजयुमो कार्यसमिति को क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र की रिपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष ने संज्ञान में लिया। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार उपरोक्त लोगों ने मधुबन विधानसभा में पार्टी एवं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)