भाजपा विधायक ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

Youth India Times
By -
0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मतदान प्रारंभ होने से पहले भी समाजवादी पार्टी अपना कुनबा बढ़ाने के अभियान में लगी है। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को भाजपा को बड़ा झटका दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी के प्रदेेश मुख्यालय में बदायूं के बिल्सी से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राधा कृष्ण शर्मा को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। बदायूं को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां विधायक चुने गए थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)