आजमगढ़: एम्बुलेंस में सैनिक का शव देख भड़के युवा

Youth India Times
By -
0

नेशनल हाईवे किया जाम, दरोगा की गाड़ी पर किया पथराव
आजमगढ़। रानी की सराय शाहखजुरा टेंगरपुर निवासी नगेन्द्र यादव ऊर्फ रिंकू 32 वर्ष पुत्र गोरख यादव की वर्ष अगस्त 2010 में तैनाती हुई थी। इन दिनो पंजाब प्रांत के भटिंडा यूनिट मंे था। 22 जनवरी की रात मंे तबीयत खराब होने पर आर्मी बेस के अस्पताल मे आईसीयू मंे भर्ती कराया गया जहां उसका निधन हो गया। आज बाबतपुर से शव एम्बुलेंस से घर लाया जा रहा था। चंूकि सैनिक सम्मान और गार्डआफ आनर के लिए जवानों का सैन्य वाहन सहिगडा के पास दोपहर से आ गया था। यहां से एम्बुलेंस से निकाल कर सैन्य वाहन से घर लाना था। इधर अंतिम यात्रा में शामिल युवा तिरंगे के साथ कोटिला हाइवे पर थे जब एम्बुलेंस देखे तो भडक उठे। नेशनल हाइवे जाम कर दिया। मौजूद नायब दरोगा की स्कार्पियो भी ईट पत्थर की शिकार हो गयी। युवा दरोगा पर भी आरोप लगाते रहे। इधर सूचना पाकर पहले से आई सैन्य वाहन मौके पर पहुचा और शव को अपने वाहन मे रखा, तब जा कर युवा माने। इस दौरान दोनों तरफ वाहनांे की कतार लग गयी। यहां से शव यात्रा घर पहुंची। ऊंचीगोदाम आदि बाजारों की दुकाने भी बंद थी। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के अखिलेश मिश्र, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिह. विधायक दुर्गा यादव, रामदुलार राजभर, अनिल यादव, राजनारायण यादव आदि थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)