आजमगढ़: आज मैं माया यादव के बिना अपने आप को अकेला पाता हूं-बलराम

Youth India Times
By -
0

18वीं पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री बलराम यादव ने माया प्रसाद यादव को दी श्रद्धाजंलि
रिपोर्ट-राजू कुमार
आजमगढ़। अतरौलिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख माया प्रसाद यादव के 18वी पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री बलराम यादव ने अतरौलिया ब्लाक परिसर में लगी माया यादव बाला सखा के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा की माया यादव का पूरा जीवन सपा को समर्पित था। उन्होंने पूरे जीवन में कभी भी अपने वसूलों से समझौता नहीं किया। वे कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार धारा थे उनकी कमी को आज भी हमलोग महसूस करते है। उन्होंने कहा की आज मैं माया यादव के बिना अपने आप को अकेला पाता हूं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार के गलत नीतियों के कारण आज पूरा प्रदेश गर्त में जा रहा है। आज तक इनकी कोई योजना अभी जनता तक नही पंहुचा पूरे देश में भय और अराजकता का माहौल बना हुआ है।
अतरौलिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख माया प्रसाद के पुत्र चन्द्र शेखर यादव ने कहा की मेरे पिता जी ने हमेशा हम लोगों से कहा करते थे की राजनीतिक जीवन में जनता के सुख को अपना सुख, दुःख को अपना दुःख समझना, कभी भी इन लोगो से झूठे वादे मत करना। इस दौरान चंद्रजीत यादव, जगदीश पाण्डेय, मुस्ताक अहमद, शीतला निषाद, राधेश्याम यादव, कमला यादव, दीपक जायसवाल, सुरेश मोदनवाल, सुभास चन्द्र जायसवाल, अमित जायसवाल, घनानंद गिरी, संजय मिश्रा, पिंटू यादव आदि थे।
अपने बचपन के सखा स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की प्रतिमा का हाथ पकड़ कर सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री बलराम यादव रोने लगे। अतरौलिया खंड विकास कार्यालय परिसर में लगी स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की कांस्य प्रतिमा पर जब माल्यार्पण करने गए तो स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की मूर्ति का हाथ पकड़कर भावुक हो गए, इस दौरान उनकी हाव भाव से उनकी मनःस्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता था कि बलराम यादव अपने बचपन के सखा माया प्रसाद यादव के बिना कितने अधूरे महसूस कर रहे हैं। अपने आप को संभाल के बलराम यादव अपने आंखों से आंसू पोंछ कर उनके श्रद्धांजलि सभा की तरफ चल पड़े।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)