अब भाजपा ने लगाई सपा और कांग्रेस में सेंध

Youth India Times
By -
0

सपा और कांग्रेस के 1-1 विधायक भाजपा में शामिल
नई दिल्ली। स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में जाने के ऐलान के ठीक बाद अब भाजपा ने अखिलेश के कैंप में सेंधमारी की है। बुधवार को सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र से सपा के विधायक हरिओम यादव और बेहट सीट से कांग्रेस के विधायक नरेश सैनी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली में यादव और सैनी के अलावा एतमादपुर से बसपा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह को पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने से पार्टी के चुनाव अभियान को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। गौरतलब है कि फिरोजाबाद के कद्दावर सपा नेताओं में शुमार, हरिओम यादव तीन बार से विधायक हैं। समझा जाता है कि यादव ने सपा नेता रामगोपाल यादव से मतभेदों के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। इस बीच सहारनपुर के दो कांग्रेस विधायकों इमरान मसूद और मसूद अख्तर ने सपा में जाने का फैसला लिया है।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)