ओमप्रकाश राजभर ने जारी की 15 स्टार प्रचारकों की सूची

Youth India Times
By -
0

वाराणसी। सुभासपा ने समाजवादी पार्टी संग घोषणा पत्र पर सहमति के बाद से जहां चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है वहीं दूसरी ओर 15 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर प्रदेश भर में चुनावी तैयारियों को गति दे दी है। प्रचारकों की लिस्ट में पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही पार्टी से जुड़े अन्य चेहरों को आगे लाने का प्रयास किया है।
बताते चलें कि सुभासपा की ओर से भारत निर्वाचन आयोग को 25 जनवरी को चुनाव आयोग को दी गई सूचना के अनुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 उत्तर प्रदेश में सुभासपा के प्रत्याशियों के पक्ष में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के तहत चुनाव स्टार प्रचारकों की सूची एवं वाहन पास के लिए पत्र जारी किया गया है। सुभासपा की ओर से प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा और प्रचार प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची को जारी कर यूपी में सियासी पारे को बढ़ा दिया गया है। पूर्वांचल से इतर प्रदेश भर में सुभासपा को मजबूत करने के साथ ही प्रचार को इस पत्र के माध्यम से गति दी गई है। जबकि पूर्व में सुभासपा ने भाजपा से मतभिन्घ्नता की वजह से किनारा कर इस बार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया गया है।
स्टार प्रचारकों में सबसे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, अरविंद राजभर राष्ट्रीय प्रमुख सचिव, अरुण राजभर राष्ट्रीय प्रवक्ता, सालिक यादव राष्ट्रीय संगठन मंत्री, महेंद्र राजभर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बलिराज राजभर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शक्ति सिंह राष्ट्रीय महासचिव, संतोष पांडे राष्ट्रीय महासचिव, प्रेम चंद्र कश्यप राष्ट्रीय महासचिव, दयाराम भार्गव राष्ट्रीय सचिव, सतीश चंद्र बंजारा राष्ट्रीय सचिव, राधिका पटेल अध्यक्ष महिला मंच, सीपी निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष, राममूर्ति अर्कवंशी प्रदेश महासचिव, योगेंद्र सिंह अर्कवंशी प्रदेश महासचिव सहित कुल 15 नामों की सूची जारी की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)