पुलिस जीप और कार में जोरदार टक्कर, थानाध्यक्ष सहित चार पुलिसकर्मी घायल

Youth India Times
By -
0

जौनपुर। जौनपुर के पवांरा थाना क्षेत्र के महेशगंज के पास शुक्रवार रात आठ बजे पुलिस जीप और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन पलट गए। हादसे में पवारा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं घटना में कार चालक विनय कुमार (45 )भी घायल हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया है।
पवांरा थानाध्यक्ष मनोज कुमार अपने हमराहियों के साथ पुलिस जीप से गश्त पर निकले थे। उनकी गाड़ी के सामने एक कार आ रही थी। इसी दौरान एक ट्रक ने पीछे से कार मे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पुलिस जीप से जा भिड़ी। जोरदार टक्कर से दोनों वाहन पलट गए। घटना की सूचना मिलते ही मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर की पुलिस मौके पर पहुंची।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)