केरल से लखनऊ लौटी दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव

Youth India Times
By -
0

ओमिक्रोन वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क
लखनऊ। कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रोन की आशंका के बीच शहर में दो महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। दोनों महिलाएं केरल की यात्रा कर लौटी हैं। दोनों संक्रमितों को कमांड हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मरीजों के नमूनों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है।
लखनऊ में मौजूदा समय में कुल 16 सक्रिय मरीज हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन के मुताबिक दो महिलाएं केरल की यात्रा कर लौटी थीं। सर्दी-जुकाम की आशंका में दोनों की जांच कराई गई। दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सेना के परिवार से जुड़ा मामला है। लिहाजा दोनों को कमांड हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है।
डॉ. मिलिंद के मुताबिक दोनों मरीज पूरी तरह से सेहतमंद हैं। अब किसी भी तरह के लक्षण भी नहीं हैं। एहतियात के तौर पर दोनों मरीजों के नमूनों की जीनोम सिक्वेसिंग कराई जा रही है। नमूने केजीएमयू में भेजे गये हैं। वहीं मरीजों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है। यात्रा का इतिहास जुटाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल का कहना है कि कोरोना को लेकर सभी को संजीदा रहने की जरूरत है। जरा सी चूक से संक्रमण फैल सकता है। नियमों का कड़ाई से पालन करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)