आजमगढ़ में कमल खिलेगा और मतदान के दिन तक यह जोश होना चाहिए-पंकज चौधरी

Youth India Times
By -
0



जन विश्वास यात्रा का सगड़ी विधानसभा में जगह-जगह किया गया स्वागत

रिपोर्ट-दिनेश कुमार पाण्डेय
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी का जन विश्वास यात्रा आज बृहस्पतिवार को दोपहर में आजमगढ़ के सगड़ी विधानसभा में जगह-जगह स्वागत किया गया। विश्वास यात्रा की अगवानी में अंजान शहीद के पास भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद जायसवाल ,सगड़ी विधायक वंदना सिंह, नागेंद्र सिंह पटेल, मनीष कुमार मिश्रा पिंटू ,देवेंद्र सिंह आदि लोगों ने अगवानी का स्वागत किया। वही रजादेपुर में भाजपा नेता अरविंद जायसवाल ने स्वागत किया तो लाटघाट में सगड़ी विधायक वंदना सिंह और मनीष कुमार मिश्रा ने जन विश्वास यात्रा का स्वागत किया। विश्वास यात्रा लाटघाट चौक पर पहुंचते ही उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि आजमगढ़ में कमल खिलेगा और मतदान के दिन तक यह जोश होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने केंद्र से लेकर प्रदेश तक गरीबों की मदद किया है। मकान शौचालय सिलेंडर राशन दवा के साथ 6000 का देने का काम किया है ।भाजपा जाति की राजनीति नहीं करती। भारत सरकार में 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग के हैं ।शाम के 4रू00 बजे के बाद पिछली सरकार में परिजन डरा करते थे। कि हमारी बहू बेटी बेटा कहां रह गए, जब तक घर नहीं पहुंचे थे। तब तक सपा के गुंडों से डरे हुए थे । गुंडों , माफियाओं को योगी सरकार ने या तो जेल में डाल दिया नहीं तो ऊपर का रास्ता अपना लिए।
रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि यह यात्रा केंद्र के साढ़े 7 साल और प्रदेश के लगभग 5 साल के कार्यकाल को लेकर विश्वास यात्रा चल रही है। इस जिले में जो सांसद हैं उनकी सरकार में गुंडाराज अपहरण दंगा फैला रहा था ।योगी के राज में कानून का राज हो गया है। अपराधी गुंडा बदमाश जेल में है या ऊपर चले गये।अब उत्तर प्रदेश भर मुक्त हो गया है। सरकार ने गरीब को मुफ्त मकान बिजली शौचालय शिक्षा दवाई पढ़ाई के साथ अनाज देने का काम किया और 6000 नगद दे रही है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के नाम पर इलाहाबाद का नाम प्रयागराज, फैजाबाद का नाम अयोध्या रखा है।आने वाली सरकार में आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ होगा। लाटघाट सभा को हरीश द्विवेदी सांसद, पंकज चौधरी ,जयप्रकाश निषाद सांसद ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में आजमगढ़ जनपद के सभी नेतागण उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अरबिंद जायसवाल,आशीष सिंह, चनकेश राय, नागेंद्र पटेल, मनीष मिश्रा, बंदना सिंह बिधायक, नागेंद्र पटेल ,अरविंद जायसवाल आदि लोग लगे रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)