आजमगढ़: पांच दिवसीय स्काउड प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Youth India Times
By -
0

आजमगढ़। पल्हनी ब्लॉक के शेखर सोशल महिला महाविद्यालय सम्मोपुर (सिधारी) में रविवार को पांच दिवसीय बीएड स्काउड गाइड का शुभारंभ किया गया। उक्त कार्यक्रम ध्वजारोहण के बाद वट वृक्ष, बंधु योजना के स्काउड टेनर मास्टर डॉ. अजित कुमार सिंह वृक्ष लगाकर किए। इसीक्रम में महाविद्यालय के व्यस्थापक डॉ आर पी सिंह ने वृक्ष रोपण किया। संगोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि अजित कुमार सिंह ने वृक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रकाश डालते हुए उन्होंने ने कहा कि वृक्ष ही एक ऐसा जो वातावरण को बनाये रखता हैं। विशिष्ट अतिथि घनश्याम दुबे ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में स्काउटिंग की उपयोगिता पर जागरूक किया। प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह ने आये हुए अतिथि को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किये और उनका आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में डॉ अरुण कुमार पांडेय, सच्चिदानंद मौर्य, अनुरागिनी सिंह, सुनीता, संजय सिंह सहित विद्यालय के छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अवधेश यादव ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)