डीजे पर डांस करते हुए लहरा रहे थे हथियार, चल गई गोली जाने फिर क्या हुआ

Youth India Times
By -
0

मेरठ। गंगानगर स्थित अनिका बैंक्वेट हॉल में मंगलवार रात समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में फोटोग्राफर के सीने में गोली लग गई। लहूलुहान युवक को गंभीर हालत में न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक के साथी की तहरीर पर पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गंगासागर कॉलोनी के बाहर अनिका बैंक्वेट हॉल है। हॉल मालिक महेंद्र सिंह के पोते का कुआं पूजन कार्यक्रम बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया था। रात में कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस चल रहा था। कुछ लोग हथियार लहरा रहे थे और हर्ष फायरिंग की गई। अचानक एक गोली फोटोग्राफर विजय कुमार के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गए।
लोगों ने कुमार को न्यूटीमा अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को सूचना नहीं दी गई और मामला दबाने का प्रयास किया गया। बाद में विजय के साथी अभिषेक ने पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों से बयान लिए। अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)